Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

CM पुष्कर धामी ने की अजित डोभाल और विदेश मंत्रालय से बात, अफगान में फंसे लोगों की लिस्ट भेजी

afganistan news

अफगानिस्तान में तालिबान ने कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान के काबुल में कई भारतीय फंसे हैं जिनमे से कई उत्तराखंड के लोग भी हैं। उत्तराखंड में रह रहे अफगानिस्तान में फंसे लोगों के परिवारवाले परेशान हैं वो लगातार सरकार से उन्हें वापल लाने की गुहार लगा हे हैं। वहीं उत्तराखंड के लोगों का वीडियो वायरल भी हुआ। वीडियो का संज्ञान लेेने के बाद उत्तराखंड के लोगों को वापस लाने की कवायद उत्तराखंड सरकार ने तेज कर दी है। जानकारी मिली है कि अफगानिस्ता में 110 निवासियों की एक सूची विदेश मंत्रालय को सरकार ने भेजी है।

110 निवासियों की सूची विदेश मंत्रालय को भेजी

आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने अब तक मिली सूचना के आधार पर अफगानिस्तान में फंसे राज्य के 110 निवासियों की सूची विदेश मंत्रालय को भेजी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया गया है कि वह सूची में शामिल लोगों के संबंध में कोई नयी सूचना मिलने पर उसे तत्काल राज्य सरकार के साथ साझा करें।

सीएम ने की अजित डोभाल और विदेश मंत्रालय से बात

सूत्रों के हवाले से खबर है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और विदेश मंत्रालय से बात की है। राज्य सरकार ने लोगों से अफगानिस्तान में फंसे अपने परिवार वालों या रिश्तेदारों का पूरा ब्योरा जैसे उनका नाम, स्थानीय पता और पासपोर्ट आदि की पूरी जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा है ताकि यह सूचना केन्द्र सरकार को दी जा सके।
अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि जिला प्रशासन को यह जानकारी हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी दी जा सकती है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें