Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में आज आए 15 मामले, एक भी मौत नहीं, 24 ठीक होकर गए घर

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना की छुट्टी होने वाली है। बता दें कि आज शुक्रवार को प्रदेशभर में कोरोना के 15 मामले सामने आए हैं तो वहीं एक भी मौत नहीं हुई है। आपको बता दें कि आज 24 मरीज ठीक होकर घर लौटे तो वहीं राज्य में अब राज्य में सिर्फ 333 एक्टिव केस हैं।

आपको बता दें कि आज अल्मोडा़ में 0, बागेश्वर में 0, चमोली में 0, चंपावत में 0, देहरादून में 6, हरिद्वार में 0, नैनीताल में 1, पौड़ी गढ़वाल में 0, पिथौरागढ़ में 6, रूद्रप्रयाग में जीरो, टिहरी गढ़वाल में एक, उधम सिंह नगर में 1, उत्तरकाशी में 1 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 342716 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7376 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

वहीं प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का एक भी मामला सामने नहीं आया है और किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। 01 मरीज स्वास्थ्य हुआ है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 574 मामले सामने आ चुके हैं। 296 ठीक हो चुके हैं। जबकि 131 लोगों की मौत हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें