Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh Rawat

जेपी नड्डा और सीएम धामी ने किया उत्तराखंड के विकास पर आधारित दो पुस्तकों का विमोचन

jp naddha

हरिद्वार : शुक्रवार सुबह जेपी नड्डा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां सीएम समेत तमाम मंत्री-विधायकों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। रायवाला के बाद जेपी नड्डा हरिद्वार पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के एक स्थानीय होटल में उत्तराखंड के विकास पर आधारित पुस्तक “उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ पर” एवं ” युवा प्रदेश युवा नेतृत्व विकल्प रहित संकल्प” पत्रिका का विमोचन किया। उत्तराखंड सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में हो रहे कार्यों की जानकारी “उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ पर” पत्रिका में दी गई है।

आपको बता दें कि “युवा प्रदेश युवा नेतृत्व विकल्प रहित संकल्प” पत्रिका में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों, कोविड 19 में प्रभावितों को राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे राहत पैकेज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनहित में की गई घोषणाओं एवं राज्य के विकास के लिए रोडमैप की जानकारी दी गई है। इस अवसर पर प्रदेश के सभी केबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें