Nainital News

हल्द्वानी : लॉक डाउन में बेरोजगार हुआ तो चुनी चरस तस्करी की राह, गिरफ्तार

हल्द्वानी : कोरोना काल में कई लोग बेरोजगार हुए। कोरोना काल में लगे लॉक डाउन के कारण कई अपराधी बनें तो कइयों ने आत्महत्या की। वहीं हल्द्वानी में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया जो लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार हुआ तो उसने अपराध का रास्ता चुना। युवक ने चरस तस्करी का धंधा पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका समझा जो ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया। जी हां बता दें कि युवक को आज हल्द्वानी और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करपते हुुए युवक को चरस तस्करी गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 8 किलो चरस बरामद की गई है। पकड़ी गई चरस की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी सीज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी किशोर पडलिया भीमताल का रहने वाला है एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चंबल पुल के पास आरोपी को 8 किलो चरस और कार के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी इन दिनों नौकरी छूटने की वजह से बेरोजगार होकर चरस के काले कारोबार में जुड़ गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें