Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

उत्तराखंड सरकार ने रक्षा बंधन पर बहनों को दिया ये तोहफा

devbhoomi newsदेहरादून : प्रदेश में रक्षाबंधन पर बहनें मुफ्त में सफर कर पाएंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बहनें निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। इस संबंध में उत्तराखंड के सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

22 अगस्त रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। बहनों को रक्षाबंधन पर यात्रा में कोई दिक्कत न हो इसके लिए राज्य सराकर ने पूरी तैयारी कर ली है। रक्षा बंधन पर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस सुविधा से प्रदेश की महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सुगमता से प्रदेश में आवागमन कर सकेंगी। उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। सचिव रंजीत सिन्हा की ओर से उत्तराखंड परिवहन निगम को आदेश दिया गया है कि रक्षा बंधन के दिन प्रदेश भर की महिलाओं को निशुल्क यात्रा करने दें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें