Dehradun NewsHighlight

रेस्टोरेंट संचालक और उसकी पत्नी पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, मुकदमा दर्ज

DEHRADUN POLICE

देहरादून : देहरादून समेत प्रदेश भर में किटी के नाम पर धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमे लोगों को लाखो-करोड़ों रुपये की चपत लगी है। पुलिस द्वारा लगातार लोगों से ऐसे ठगीों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है लेकिन लोग पैसों की लालच में आकर अपनी जमापूंजी लुटा रहे हैं। बता दें कि ताजा मामला देहरादून के कोतवाली क्षेत्र का है जहां किटी के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में रागा रेस्टोरेंट के संचालक औऱ उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें कि शिकायतकर्ता श्रद्धा सेठी निवासी निरंजनपुर ने बताया कि हरि नागर और उनकी पत्नी आशा का गांधी पार्क के सामने रागा रेस्टोरेंट है। वह किटी कमेटी का काम करते हैं। उन्होंने 1000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से किटी शुरू की थी। अब तक वह साढ़े पांच लाख रुपये जमा कर चुकी हैं। किटी पूरी होने पर जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया।

इस मामले पर शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि आरोपित हरि नागर के खिलाफ 2018 में भी जमीन धोखाधड़ी का भी मुकदमा दर्ज है। कहा मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर जरुरी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें