Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार: हरिद्वार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वो रोशनाबाद में तैनात था। खून से लथपथ उसका शव मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी इस बात की जांच की जा रही है कि उसने गोली खुद मारी है या फिर किसीने गोली मारी है। फिलहाल यह माना जा रहा है कि उसने खुद को गोली मारी है।

पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक पुलिस कर्मी मुख्य कोषागार में तैनात था और फरीदाबाद के रहने वाले था। बताया जाता है रोशनाबाद में कलेक्ट्रेट भवन में प्रथम तल पर मुख्य कोषागार स्थित है।

सुनील की ड्यूटी कई महीनों से कोषागार की सुरक्षा गारद में चल रही थी। आज सुबह सुनील का खून से लथपथ शव मिला है। इसके बाद हड़कंप मच गया। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें