Nainital News

उत्तराखंड : शराब के नशे में दीवार पर चढ़ा युवक, फिर हुई दर्दनाक मौत

devbhoomi news

हल्द्वानी : शराब के नशे में एक युवक ने अपनी मौत को बुलावा दिया। दरअसल बता दें कि शराब के नशे में काठगोदाम क्षेत्र में एक युवक ऊंची दीवार पर चढ़ गया और नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी मिली है कि स्थानीय लोगों ने उसे देखा औऱ पुलिस को सूचना दी।

मौके पर काठगोदाम थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मौत का कारण प्रथम दृष्टया नशे के कारण दुर्घटना से होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जमरानी गेट, दमुवाढूंगा निवासी सन्नी उम्र 30 वर्ष पुत्र पदम बहादुर आज सुबह शराब के नशे में इधर—उधर घूम रहा था। कुछ ही देर में वह अपने घर से कुछ दूर एक मकान की ऊंची दीवार में जा चढ़ा। दीवार में बैठने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नीचे एक आवासीय परिसर में जा गिरा, जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें