Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : कुंभ फर्जी कोरोना टेस्ट घोटाले की जांच रिपोर्ट तैयार, इन पर गिरेगी गाज!

haridwar kumbh corona

हरिद्वार: हरिद्वार कुंभ में फर्जी कोरोना टेस्ट घोटाले की जांच पूरी हो चुकी है। जांच रिपोर्ट जल्द शासन को भेजी जा सकती है। कुंभ में फर्जी ढंग से मोबाइल नंबरों के जरिए कोरोना जांच दिखाई गई थी, जबकि असल मायने में लोगों की जांच हुई ही नहीं थी, जिसका खुलासा जांच में हो चुकी है। मामले की जांच पूरी हो चुकी है।

जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इससे एक बात तो साफ है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कुंभ कोरोना जांच घोटाले में सीडीओ की जांच रिपोर्ट को डीएम विनय शंकर पांडे जल्द स्वास्थ्य सचिव को भेजने वाले हैं। दो दिन में रिपोर्ट शासन को मिल जाएगी। सीडीओ ने 55 दिन में जांच पूरी कर 2400 पेज और 120 पेज की समरी जांच रिपोर्ट बनाई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच रिपोर्ट के खुलासे को लेकर डीएम और सीडीओ ने टिप्पणी करने से इनकार किया है। सूत्रों की मानें तो रिपोर्ट पर बीते रविवार को डीएम और सीडीओ के मध्य लंबी बातचीत हुई। इसके बाद सोमवार को डीएम ने रिपोर्ट स्वास्थ्य सचिव को भेजने की बात कही। उनका कहना है कि दो दिन में रिपोर्ट शासन को मिल जाएगी। उसके बाद शासन स्तर से ही कार्रवाई होनी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें