HighlightUttarkashi News

उत्तराखंड के बेटे को मिलेगा ‘आतंकवाद के खात्मे के लिए’ राष्ट्रपति पुलिस पदक

devbhoomi news

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के लिए खुशखबरी है। बता दें कि उत्तरकाशी के एक अफसर बेटे को राष्ट्रपति मेडल पदक से सम्मानित किया जाएगा जो की पूरे प्रदेश भर के लिए खुशी की खबर है। बता दें कि उत्तरकाशी भटवाड़ी ब्लॉक के अठाली गांव के निवासी देवेंद्र सिंह नेगी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा क्योंकि उन्होंने आतंकवादियों को धूल चटाई। सीआरपीएफ की 183 बटालियन में कंमाडेंट का पद संभाल रहे देवेंद्र सिंह नेगी वर्तमान में पुलवामा में तैनात हैं. देवेंद्र सिंह नेगी को उनके अदम्य साहस और सेवा के लिए ‘पुलिस मेडल फॉर गेलेंट्री’ मिला है. इसकी घोषणा स्वतंत्रता दिवस पर की गई.

आपको बता दें कि कमांडेंट देवेंद्र सिंह नेगी को आतंकवादियों को खात्मे के लिए पुरुस्कार मिलेगा। देंवेंद्र 2018 से कश्मीर के पुलवामा में तैनात हैं. उन्होंने कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ कई ऑपरेशन चलाए और उनमे सफलता पाई। इन ऑपरेशनों के दौरान देवेंद्र ने कई आतंकियों को मार गिराया और साथ ही भारी संख्या में गोला बारूद बरामद किया। कमांडेट देवेंद्र सिंह नेगी ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में उस समय CRPF की एक बटालियन को सफल कमांड किया था. जब सुकमा में नक्सलवाद अपने चरम पर था. नेगी की 26 वर्षों की सेवा और उनके अदम्य साहस के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से समान्नित किया जा रहा है. वहीं, सेवा के दौरान उन्हें 10 बार डीजी रिस्क और आंतरिक सेवा पदकों से सम्मानित किया गया है.

 

आपको बता दें कि देवेंद्र सिंह नेगी 1994 में सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट के रुप में भर्ती हुए थे।देवेंद्र नेगी के परिवार और गांव में खुशी का माहौल है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें