Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड पुलिस ग्रेड-पे को लेकर बड़ी खबर, सुबोध उनियाल ने दी अहम जानकारी

https://youtu.be/XrGSsZto4nI

देहरादून : आज शाम पांच बजे धामी मंत्रिमंडल की बैठक शुरु होगी। इस कैबिनेट पर खास तौर पर आशा कार्यकत्रियों और पुलिस कर्मियों की नजर है जो वेतन बढ़ाने की मांग सरकार से काफी समय से कर रहे हैं। बता दें कि पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड मामले को लेकर बनी कैबिनेट की उप समिति की आज तीसरी बैठक विधानसभा में हुई। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट उप समिति की बैठक में पुलिस कर्मचारियों की ग्रेड पे विसंगति पर विस्तार से चर्चा हुई है जिसमें वित्त विभाग के द्वारा भी परामर्श दिया गया है।

इस पर सुबोध उनियाल का कहना है कि पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड पर के मामले को लेकर तीसरी बैठक आज हुई है, जिसमें पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड पे मामले पर रिपोर्ट तैयार की गई है,जिसे अब कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें