Nainital News

लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल, हालत गंभीर

devbhoomi news

हल्द्वानी : लखनऊ- काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से आज सुबह एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने युवक को 108 की मदद से अस्पताल भेजा जहां उसकी हालत गंभीर है बताया जा रहा कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दोनों टांग कट गई है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लखनऊ से चलकर काठगोदाम को आ रही ट्रेन जैसे ही हल्द्वानी रेलवे यार्ड के मस्जिद के पास पहुंची। तभी अचानक एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी दोनों टांगे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। युवक की चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुन मौके पर लोग पहुंचे और। सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने घायल युवक को तुरंत 108 के जरिए से हल्द्वानी के अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी बताई जा रही है। वहीं घायल युवक की पहचान विकास जोशी निवासी जज फार्म आईटीआई के पास हल्द्वानी के रूप में कोई हो पाई थी। वहीं युवक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें