Big NewsDehradun News

उत्तराखंड सचिवालय से बुरी खबर, अधिकारी का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

Bad news from uttarakhand

देहरादून : स्वतंत्रता दिवस के दिन उत्तराखंड सचिवालय से बुरी खबर है। जी हां बता दें कि एक अधिकारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी मिली है कि मृतक अधिकारी कई दिनों से दफ्तर नहीं जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार डालनवाला थाना इलाके के मॉडल कॉलोनी में सहायक समीक्षा अधिकारी का शव मिला है।मृतक महेंद्र बिष्ट बीते कुछ दिनों से सचिवालय भी नही जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि मृतक अधिकारी महेंद्र बिष्ट ने दो दिन पहले फांसी लगाई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है की आत्महत्या है या हत्या। इसकी सूचना आज मिलने पर डालनवाला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले पर एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें