HighlightUttarakhand Chamoli News

उत्तराखंड : हिमवीरों ने भारत-चीन बॉर्डर और लद्दाख के पैंगोंग त्सो पर फहराया तिरंगा, गाया राष्ट्रगान

DOKLAM ITBP

पूरे देश में आज रविवार को स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिल्ली के लाल किला पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण किया तो वहीं जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के नगर निगम में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मनाया गया। वहीं उत्तराखंड में भारतीय-तिब्बत सीमा बल के जवानों ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत-चीन बॉर्डर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं लद्दाख में भी आईटीबीपी के जवानों ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर पैंगोंग त्सो के तट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इसी के साथ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिक्किम के डोंकयाला दर्रे पर तिरंगा फहराया गया, जो कि 18300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

इसी के साथ आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जो 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और जवानों ने इस दौरान राष्ट्रगान भी गाया। ITBP जवानों ने 16700 फीट की ऊंचाई पर सिक्किम में गुरुडोंगमार झील के तट पर भी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें