Bjp UttarakhandHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar News

किच्छा : राकेश टिकैत के ध्वजारोहण को रोकने का प्रशासन ने बनाया उन पर दबाव: गणेश उपाध्याय

devbhoomi news

उधम सिंह नगर : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हजारों किसानों के साथ कृषि उत्पादन मंडी किच्छा पहुंचकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डॉ० गणेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रशासन के द्वारा ध्वजारोहण ना होने देने का उन पर भरपूर दबाव बनाया। लेकिन किच्छा कृषि उत्पादन मण्डी में ध्वजारोहण पर हमारे अड़े रहने से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।

इस मामले पर राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि उत्पादन मंडी में किसानों का अनाज तोला जाता है तो किसान मंडी में तिरंगा झंडा क्यों नही फहरा सकता। मोदी सरकार तिरंगा फहराने पर क्या पाबंदी लगाना चाहती है।उन्होने कहा कि यह मोदी सरकार को बहुत महंगा पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड के किच्छा कृषि उत्पादन मंडी से ध्वजारोहण की शुरुआत की गई है। अब आने वाले समय में प्रत्येक मंडी में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश उपाध्याय, करम सिंह पड्डा, प्रभुजोत सिंह, जगरुप सिंह गिल, राजकुमार बजाज, विजय अरोरा, अरुण तनेजा, फिरदौस सलमानी, जितेन्द्र सिंह जीतू, सुरेश पपनेजा, मो० ताहिर, सईदुल रहमान, महिपाल सिंह बोरा सहित हजारों किसान उपस्थित थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें