HighlightUttarkashi News

बड़कोट बिग ब्रेकिंग : अस्पताल के ऊपर गिरा सड़क का पुश्ता, 3 साल पहले किया था मंत्री ने उद्घाटन

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के बड़कोट से बड़ी खबर है। बता दें कि आज सुबह दिल्ली-यमनोत्री हाइवे पर बड़ा हादसा हुआ। कोई बड़ी अनहोनी होने से बच गई। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह  दिल्ली-यमनोत्री मार्ग पर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक एवं पंचकर्म चिकित्सालय की नई बिल्डिंग पर हाईवे का पुश्ता गिर गया जिसमे बिल्डिंग का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

मिली जानकारी के अनुसार तीन साल पहले मंत्री हरक सिंह रावत ने इस बिल्डिंग का उदघाटन किया था। लेकिन आज उस पर पुश्ता गिरने से अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गया जिससे हड़कंप मच गया। अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सबने राहत की सांस ली क्योंकि अगर कोई वहां मौजूद होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं बता दें कि घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने बिल्डिंग को खाली कराया और स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें