Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय में फहराया तिरंगा

Indian National Congressदेहरादून : उत्तराखंड सहित देशभर में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने सीएम आवास समेत पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया तो वहीं इस मौक पर पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे डीजीपी अशोक कुमार ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने तिंरगे को सैल्यूट किया साथ ही देश के शहीदों और वीर जवानों को सलाम किया।

बता दें कि पुलिस मुख्यालय में विशिष्ट और सराहनीय कार्यो के लिए 106 पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने सम्मानित किया। वहीं इसी के साथ आज आजादी के जश्न के दिन आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए कुल मिलाकर उत्तराखंड के 220 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। डीजीपी ने सभी को उम्दा औऱ सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी और आगे भी ऐसे ही राज्य का नाम रोशन करने और जनता की सेवा करने की बात कही।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें