AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun NewsPushkar Singh Dhami​

उत्तराखंड से बड़ी खबर : डेल्टा प्लस कोरोना मरीज लापता, मचा हड़कंप

Breaking uttarakhand news

रुद्रपुर: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 10 अगस्त को ऊधमसिंह नगर जिले में एक युवक में खतरनाक डेल्टा प्लस कोरोना की पुष्टि हुई थी। कोरोना पॉजिटिव मरीज लापता हो गया है। उसे खोजने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस की मदद ली है। मरीज का मोबाइल बंद होने से तीन दिन बाद भी उसका पता नहीं चल सका है।

जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में आठ जुलाई को संजय सिंह नाम का एक युवक आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए पहुंचा था। बाहरी राज्य से आने पर उसकी डेल्टा प्लस जांच के लिए सैंपल लैब भेजा गया था। आठ जुलाई को कोरोना की जांच में उसके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। 10 अगस्त को डेल्टा की रिपोर्ट आने पर उसमें डेल्टा प्लस की पुष्टि हुई।

युवक के डेल्टा प्लस होने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों में खलबली मच गई। गोपनीय स्तर से युवक के बारे में जानकारी जुटाई गई तो स्वास्थ्य कर्मियों के रिकॉर्ड में नाम और मोबाइल नंबर के अलावा कुछ नहीं था।

युवक के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर सीएमओ कार्यालय की ओर से एसएसपी को पत्र लिखा गया, जिसमें युवक को तलाश करने की मदद मांगी गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो युवक का मोबाइल नंबर बंद पाया गया। युवक का मोबाइल नंबर मध्यप्रदेश का बताया जा रहा है। फिलहाल डेल्टा के मरीज का पता नहीं चलने से बीमारी के फैलने का खतरा बना हुआ है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें