Dehradun NewsHighlight

दुखद : राज्य के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट संदीप त्यागी के पिता का निधन, शोक संवेदनाओं का तांता

dehradun news

 

उत्तराखंड के राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त और वर्तमान में टाइम टीवी और खबर उत्तराखंड की टीम के सदस्य वीडियो जर्नलिस्ट संदीप त्यागी के पिता रणवीर त्यागी का शुक्रवार की अलसुबह देहरादून के भंडारी बाग स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। वो तकरीबन 85 वर्ष के थे। संदीप त्यागी के पिता के निधन पर उनके शोक संतप्त परिजनों को तमाम लोगों ने अपनी संवेदनाएं प्रेषित की है।

संदीप त्यागी के पिता रणवीर त्यागी पिछले तकरीबन एक पखवारे से बीमार चल रहे थे। उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। उन्हे कैंसर हो गया था।

शुक्रवार की सुबह तबियत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। उनका देहरादून के लक्खीबाग स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र और राज्य के वरिष्ठ फोटोग्राफर कुलवीर त्यागी ने दी।

संदीप त्यागी के पिता के निधन पर सुबह से ही शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के साथ ही पत्रकारीय जगत से जुड़े कई लोगों ने शोक प्रकट किया है। विधायक विनोद चमोली ने भी उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रेषित कीं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें