HighlightNainital News

माता-पिता दें ध्यान : घर में खेल रहा था 9 साल का बच्चा, करंट की चपेट में आया

devbhoomi news

हलद्वानीं : हल्द्वानी से एक दुखद खबर है। बता दें कि घर में खेल रहे 9 महीने के मासूम की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। अभी बच्चे को घर में आए सिर्फ 9 महीने हुए थे लेकिन किसे पता था ये हो जाएगा। इस घटना से बच्चे की मां का बुरा हाल है। जिस बच्चे को 9 माह गर्भ में रखने के बाद इस दुनिया में लाया उस बच्चे को मां ने 9 महीने में खो दिया। इस घटना से इलाके में सन्नाटा पसरा है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अपने मासूम बेटे की मौत की खबर से मां सदमे में है।

मिली जानकारी के अनुसार घर में खुले आधे प्लग को बच्चे ने पकड़ लिया था जिससे वो करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविजीत मंडल निवासी टैगोर नगर दुर्गा मंदिर वार्ड सिडकुल में मजदूरी करता है। जो मंगलवार को ड्यूटी से रात की शिफ्ट करके घर लौटा। बुधवार दिन में अपने कच्चे घर के कमरे में सो रहा था। उसका 9 महीने का बेटा कनिष्क उसी कमरे में खेल रहा था, बच्चे को खेलता देख उसकी मां कनिका आंगन में चली गई। इसी दौरान मासूम ने नीचे रखे बिजली के अधखुले प्लग को पकड़ लिया। करंट लगने से बालक वहीं बेहोश हो गया। कमरे में पहुंची कनिका ने बच्चे को बेसुध देखा तो उसकी चीख निकल गई।

परिजन बच्चे को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कनिष्क का बड़ा भाई ध्रुव 3 वर्ष का है। परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें