Dehradun News

ऋषिकेश के पूर्व पालिका अध्यक्ष सूरज प्रकाश शर्मा का निधन

ऋषिकेश नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और श्री गंगा सभा के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल शर्मा के पिता सूरज प्रकाश शर्मा (90 वर्ष) का बीती रात निधन हो गया। अपने पीछे वह दो पुत्र, दो पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। महापौर समेत कई हस्तियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

आपको बता दें कि नगर पालिका ऋषिकेश में वर्ष 1967 में अध्यक्ष रहे 90 वर्षीय सूरज प्रकाश शर्मा का बीती मध्य रात्रि को सुभाष चौक ऋषिकेश स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। जानकारी मिली है कि वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके बेटे राहुल शर्मा पालिका के पूर्व सभासद और गंगा सभा ऋषिकेश के कार्यकारी अध्यक्ष है। बता दें कि वो पुराने समय से ही कांग्रेस से जुड़े रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, राजपाल खारोला, नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा आदि ने उनके

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें