AIIMS Rishikesh NewsBig NewsNainital NewsPushkar Singh Dhami​

उत्तराखंड: न्याय के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार, ई-कोर्ट से होगी सुनवाई, ये है पूरी योजना

Breaking uttarakhand news

नैनीताल: मुकदामों के त्वरित निस्तारण के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। जल्द ही राज्य में ई-कोर्ट मोबाइल वैन शुरू की जाएगी, जो जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मुकदमों का निस्तारण करेगी। इससे जहां लोगों को त्वरित न्याय मिलेगा। वहीं, लंबित मुकदमों का निपटारा भी तेजी से हो सकेगा।

यह मोबाइल वैन ई-कोर्ट सेवा 15 अगस्त से 5 पर्वतीय जिलों के लिए शुरू होगी। मोबाइल वैन संचाल की जिम्मेदारी जिला जज को दी गई हैं। वही तय करेंगे कि मोबाइल वैन को किन क्षेत्रों में भेजा जाएगा। पीड़ितों को न्यायालय पहुंचने में होने वाली देरी औऱ राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

उत्तराखंड उत्तर भारत का पहला और देश का दूसरा राज्य बना जहां ई-कोर्ट मोबाइल वैन सुविधा शुरू होगी। पहले चरण में उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत औऱ पिथौरागढ़ जिलों में में इस सेवा को शुरू किया जा रहा है। इससे लोगों को बड़ा फायदा होने वाला है। साथ ही त्वरित न्याय मिलने की उम्मीदों को भी पंख लगेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें