Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

आधी रात को उत्तराखंड पुलिस कितनी सर्तक? ये जानने इस चौकी में पहुंचे CM पुष्कर धामी

devbhoomi news

देहरादून : कुर्सी संभालने के बाद से ही सीएम पुष्कर सिंह धामी एक्शन में हैं। उन्होंने पहले ही हरिद्वार के एक कार्यक्रम में शासन के अधिकारियों को चेताया था कि अपना अड़ियल रवैया सुधार लें औऱ अब सीएम ने एक ऐसा काम किया है जिससे पुलिस भी चौंक गई है। सीएम ने पुलिस विभाग पर भी शिकंजा कसने का काम किया है। सीएम नए अपने इस एक्शन से पुलिस विभाग को संदेश दिया है कि ड्यूटी पर लापरवाही बरती नहीं जाएगी।

दरअसल बीती गुरुवार आधी रात को पुष्कर सिंह धामी अचानक अपने काफिले के साथ बिंदाल पुलिस चौकी पहुँचे। इससे चौकी में हड़कंप मच गया। सीएम कुछ ही देर वहाँ मौजूद रहे। सीएम ने इस दौरान चौकी इंचार्ज से कई सवाल जवाब किए और साथ ही क्षेत्रीय संबंधित जानकारी ली और रवाना हो गया। सीएम के अचानक औचक निरीक्षण से अधिकारी से लेकर कर्मचारी हिल घए क्योंकि सीएम के इस दौरे की किसी को भनक तक नहीं लगी। चौकी इंचार्ज की भी तब पता चला जब सीएम का काफिला चौकी के अंदर आ गया।

सीएम पुष्कर धामी के इस एक्शन से साफ है कि सीएम जनता के सुरक्षा के प्रति कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते और ना इसे बर्दास्त करेंगे। सीएम देखना चाहते हैं कि आधी रात को हमारी पुलिस कितनी सतर्क रहती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें