Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में आज आए 24 मामले, एक भी मौत नहीं, एक में ब्लैक फंगस की पुष्टि

uttarakhand corona

 

देहरादून : उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 37 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 418 रह गई है।प्रदेश में अब तक 3 लाख 42 हजार 526 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 28 हजार 695 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,369 लोगों की जान जा चुकी है।

बता दें कि आज अल्मोड़ा में 0, बागेश्वर में 03, चमोली में 1, चंपावत में 2, देहरादून में 3, हरिद्वार में 1, नैनीताल में 2, पौड़ी में 4, पिथौरागढ़ में 3, रुद्रप्रयाग में 2, टिहरी में 0, उधमसिंह नगर में 0 और उत्तरकाशी में 3 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 3 लाख 42 हजार 526 तक पहुंच गया है।

वहीं प्रदेश में आज ब्लैक फंगस का एक मामला सामने आया है और किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। एक मरीज स्वास्थ्य हुआ है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 571 मामले सामने आ चुके हैं। 275 ठीक हो चुके हैं। जबकि 130 लोगों की मौत हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें