Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

देहरादून : स्वतंत्रता दिवस के दिन नहीं मिलेगी यहां एंट्री, रजिस्ट्रेशन कराना जरुरी

15 august programe

देहरादून : देहरादून में 15 अगस्त की तैयारियों जोरों पर है। जिलाधिकारी कार्यक्रम स्थल का पुलिस अधिकारियों और शासन के अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी कर चुके हैं। इस दिन सैंकडो़ं की संख्या में लोग कार्यक्रम में शिरकत करते हैं लेकिन बता दें कि इस बार स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करना आसान नहीं होगा। जी हां बता दें कि जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रेसकोर्स में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में सम्मिलित होने के लिए आम जनमानस को जिला प्रशासन की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बिन रजिस्ट्रेशन के किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

इस लिंक पर क्लिक कर करें रजिस्ट्रेशन

https://dehradun.nic.in/  पर दिये गये लिंक पर क्लिक करे रजिस्ट्रेशन करें और पास दिखाने पर ही आपको कार्यक्रम में आने की अनुमति मिलेगी। ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिस लाइन में कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत वेबसाईट- पर पंजीकरण कराने वाले प्रथम 200 व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जायेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें