उत्तराखंड : खाली थे अधिकारी रैंक के ये पद, शुरू कर दें तैयारी


देहरादून: राज्य में अधिकारी रैंक (Sarkari Nuakri) के कई पद लंबे समय से खाली चल रहे थे। इन दिनों पर उत्तराखंड लोकसेवा आयोग की ओर से आवेदन जारी किए गए हैं। विभिन्न विभागों में खाली पड़े अधिकारी स्तर के 129 पदों को भरने के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं।
9 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। 29 अगस्त आवेदन करने की अंतिम तारीख है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम किसी भी स्ट्रीम में ग्रैजुएशन पास होना चाहिए। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी व आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अभी उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना चाहिए।
पदों पर हो रही भर्ती
नायाब तहसीलदार
डिप्टी जेलर
सप्लाई इंस्पेक्टर
मार्केटिंग इंस्पेक्टर
श्रमप्रवर्तन अधिकारी
आबकारी निरीक्षक
कर निरीक्षक
गन्ना विकास निरीक्षक
आवेदन के लिए निर्धारित आयुसीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के सभी आवेदांकर्ताओं को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में ऊमीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के दो चरणों प्रारम्भिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा जिसमें सफल होकर गुजरने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से होकर भी गुजरना होगा।