AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlightPushkar Singh Dhami​

उत्तराखंड: छेड़छाड़ पड़ी महंगी, युवती ने जमकर कूटा, टाइम से नहीं पहुंची पुलिस

Breaking uttarakhand news

देहरादून: राजधानी देहरादून में घंटाघर से कुछ दूरी पर एक युवक किसी युवती से छेड़छाड़ कर रहा था। इस दौरान एक दूसरी लड़की वहां से गुजर रही थी। उसने लड़के को रोका तो, वो उससे भी छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने लड़की की जमकर कुटाई कर दी और शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए और युवक की पिटाई कर दी।

घंटाघर के पास दर्शनलाल चौक पर लड़की किसी काम से आई थी। वहां उसने एक लड़के को लड़की से छेड़छाड़ करते देखा। इसके बाद जब उस लड़की ने दूसरी लड़की से हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी लड़के ने उससे भी छेड़छाड़ की। इस पर लड़की ने शोर मचा दिया और लड़के की जमकर पिटाई की।

लोगों ने लड़के को पकड़कर चौक पर तैनात पुलिस जवान के हवाले कर दिया। पुलिसकर्मी ने धारा चौकी और चीता
पुलिस को कॉल की, लेकिन आधा घंटे तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद युवक को ऑटो में बैठाकर धारा चौकी लेजाया गया। लड़की ने लड़के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें