AIIMS Rishikesh NewsAlmora NewsHighlightPushkar Singh Dhami
उत्तराखंड: बैंक के गार्ड को ट्रक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत


अल्मोड़ा: चौखुटिया में भारतीय स्टेट बैंक के गार्ड को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का परिवार देहरादून में रहता है। परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह भारतीय स्टेट बैंक चौखुटिया के गार्ड महेंद्र सिंह थापा को ट्रक ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि वो सुबह की सैर पर निकले थे। ग्राम पंचायत जमणियां के पास सुबह साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ।
राजस्व उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है स देहरादून में रहने वाले मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है स सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक को मेहलचोरी में पकड़ लिया गया है।