AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlightPushkar Singh Dhami
उत्तराखंड : 24 घंटे में कोरोना के 31 नए मामले, अब केवल 446 एक्टिव मरीज

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 31 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 47 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 446 रह गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 42 हजार 423 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 28 हजार 569 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7368 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं, प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। 2 मरीज की मौत हो गई। आज 20 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 570 मामले सामने आ चुके हैं। 267 ठीक हो चुके हैं। जबकि 129 लोगों की मौत हो चुकी है।
