Udham Singh Nagar News

मीडिया सेंटर की मांग को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

ऊधमसिंह नगर : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की किच्छा के अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव के नेतृत्व मे क्षेत्र के पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने नगर पालिका पहुचकर नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली से मुलाकात की।इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की किच्छा इकाई के प्रतिनिधि ने नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली को एक ज्ञापन सौपते हुए क्षेत्र के पत्रकारों के लिए मीडिया सेंटर के लिए भवन आंवटित करने का मांग की।जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली ने आश्वासन देते हुए कहा कि सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश कर दिया गया है,जल्द ही क्षेत्र के पत्रकारों को मीडिया सेंटर उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संरक्षक एए तन्हा, विकास दावडा, रंजीत सिंह मानकिया एवं महामंत्री विशाल शर्मा ने संयुक्त से जानकारी देते हुए बताया कि आस पास के सभी शहरों मे पत्रकारों के लिए मीडिया सेंटर की व्यवस्था है,लेकिन किच्छा मे पत्रकारों के लिए मीडिया सेंटर ना होने से पत्रकारों के सामने कई तरह की समस्याएँ आती है। पत्रकारों को हो रही समस्याओं को देखतें हुए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की किच्छा इकाई ने नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली को एक ज्ञापन सौपा है उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि जल्द ही पत्रकारों को मीडिया सेंटर भेंट किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें