AIIMS Rishikesh NewsBageshwar newsBig NewsPushkar Singh Dhami​

उत्तराखंड से बड़ी खबर : शिकार करने जंगल गए युवक की गोली लगने से मौत

Breaking uttarakhand news

बागेश्वर: बागेश्वर में जंगल में शिकार करने गए युवक को गोली लगने से मौम हो गई। उसके साथ दो और युवक भी गए थे। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, वो कुछ साफ-साफ नहीं बना रहे हैं। उनके अनुसार अचानक बंदूक से गोली चली, जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बंदूक कब्जे में ले ली है। बंदूक गांव के ही किसी दूसरे व्यक्ति की है। लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात कांडा के धपोलासेरा गांव निवासी रवींद्र सिंह अपने दो साथियों कांडा निवासी संजय नगरकोटी और भदौरा निवासी पवन धपोलाके साथ कपूरी के जंगल में शिकार करने गया था। इस दौरा बंदूक से चली गोली रवींद्र सिंह को लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली कैसे चली, किसने चलाई अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

संजय और पवन ने घटना की जानकारी रात में ही मृतक के गांव के लोगों को दे दी थी। गांव के लोग रात में ही जंगल पहुंच गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर कांडा थाने से प्रभारी थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि संजय नगरकोटी और पवन धपोला ने शिकार के लिए जंगल जाने की बात कबूल की है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के रहस्य से पर्दा उठेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें