Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : नाई ने काट दी पंडित जी की चोटी, मुकदमा दर्ज

देहरादून: राजधानी में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां नाई के पास बाल कटवाने गए पंडित की नाई ने चोटी काट दी। उनको जब पता चला कि चोटी कट गई, तो नाई के पास पहुंचे और विरोध जताया। पंडित ने नाई के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष राकेश गुसाई ने बताया कि नवादा में भावेश जेंट्स पार्लर के नाम से सैलून है। पंडित शिवानंद कोटनाला रविवार को उसके यहां बाल कटवाने गए। बाल काटने के बाद नाई भावेश ने उनके बालों में मेहंदी भी लगाई। इसके बाद पंडित शिवानंद अपने घर चले गए।

कुछ समय बाद जब नहाने गए तो पता चला कि नाई ने चोटी काट दी है। इसके बाद उन्होंने नाई भावेश के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अगर जांच में आरोप सही पाए गए, तो नाई को जेल भी जाना पड़ सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें