Big NewsDehradun NewsPushkar Singh Dhami​

उत्तराखंड : 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार, CM ने किया ये बड़ा ऐलान

22 women tilu rauteli purskar

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीलू रौतेली पुरस्कार से राज्य की 22 महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा ऐलान भी किया। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हाकी टीम की सदस्य रही वंदना कटारिया समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 22 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार से नवाजा गया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि अब 51 हजार रुपये होगी। बता दें पहली बार इन पुरस्कारों में कोरोना योद्धा को भी शामिल किया गया है। दून में होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न जिलों से चयनित 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार भी प्रदान किए गए। तीलू रौतेली के नाम पर उत्तराखंड सरकार ने 2006 से महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं और किशोरियों के लिए तीलू रौतेली राज्य स्त्री पुरस्कार की शुरुआत की।

प्रत्येक वर्ष दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए इस बार 120 आवेदन आए थे। जिला स्तर पर स्क्रूटनी के बाद 59 नाम राज्य स्तरीय चयन समिति के पाए भेजे गए। समिति ने खेल, समाज सेवा, शिक्षा, बालिका शिक्षा, कोविडकाल में जरूरतमंदों की सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 22 महिलाओं व किशोरियों के नाम फाइनल किए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें