Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश : त्रिवेणी घाट स्थित जूता घर जेसीबी से ध्वस्त, महापौर ने दिए थे हटाने के निर्देश

ऋषिकेश : नगर के ह्रदय स्थली त्रिवेणी घाट पर आस्था को ठेस पहुंचा रहे जूता घर को एमडीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया आधी रात के बाद शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुबह खत्म हुई।

बता दें कि त्रिवेणी घाट पर करीब 2 साल पहले एमडीडीए के द्वारा माता के मंदिर के सामने जूता घर का निर्माण किया गया था। जिसके विरोध में कई बार स्वर उठे। पूर्व राज्य मंत्री भगतराम कोठारी ने भी एमडीडीए को पत्र भेजकर जूता घर ध्वस्त करने के लिए कहा था। श्रद्धालुओं ने भी जूता घर का विरोध नगर निगम में कई बार दर्ज कराया।

3 दिन पहले त्रिवेणी घाट पर 101 फीट ऊंचे ध्वज तिरंगे के अनावरण के मौके पर नगर निगम के महापौर अनिता ममगाई ने एमडीडीए को 2 दिनों में जूता घर हटाने के निर्देश दिए थे। मामले में कार्यवाही करते हुए एमडीडीए की टीम में जूता घर को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। महापौर ने बताया कि लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ होने नहीं दिया जाएगा। सौंदर्य करण होना अच्छी बात है लेकिन सौंदर्य करण के आड़ में यदि किसी की आस्था को ठेस पहुंचती है तो उसका भी ख्याल रखा जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें