highlightNainital

नदी किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाने और नहाने के आरोप में 26 लोगों पर कार्रवाई, काटे चालान

ASHOK KUMAR UTTARAKHAND POLICE

हल्द्वानी बाहरी राज्यों के लोगों का उत्तराखंड आना जारी है आए दिन पर्यटक स्थलों पर सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं इसी के साथ इस बीच कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब बाहरी लोगों ने उत्तराखंड में शांति भंग की है और उनका चालान कटा है.

ताजा मामला हल्द्वानी के काठगोदाम का है जहां पुलिस ने बाहरी प्रदेशों से आकर गौला नदी में नहाने, नैनीताल व हैड़ाखान रोड पर शराब पीकर हुड़दंग करने के आरोप में 26 लोगों पर आपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई की है। इनमें से 17 का पुलिस एक्ट में और 9 का महामारी अधिनियम के तहत चालान काटा गया।

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्र के अनुसार कल पुलिस ने हैड़ाखान रोड व नैनीताल रोड पर शराब पीकर उधम काट रहे और गौला नदी में जाकर नहा रहे लोगों पर कार्रावाई की है। उक्त सभी लोग बाहरी प्रदेशों से आए थे।

उन्होंने कहा कि नैनीताल पुलिस के आपरेशन मर्यादा को काठगोदाम क्षेत्र में आगे भी जारी रखा जाएगा। उक्त सभी लोगों का चालान काटा गया व भविष्य में इस तरह की हरकत न करने के लिए चेताया गया।

Back to top button