AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun NewsPushkar Singh Dhami​

उत्तराखंड : कोरोना टीकाकरण का मेगा अभियान, CM ने किया शुभारंभ, एक दिन में इतने लोगों को लगेगा टीका

Breaking uttarakhand news

देहरादून: अगले चार माह में राज्य के सभी लोगों को टीका लगाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार ने आज से टीकाकरण के मेगा अभियान की शुरूआत कर दी है। इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने की। अभियान के तहत एक ही दिन में पूरे प्रदेश में डेढ़ लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने त्यागी रोड स्थिति निरंकारी भवन पहुंचकर की अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की दिशा में प्रदेश में यह सबसे बड़ा अभियान होगा। इसके तहत अलग-अलग वैक्सीनेशन सेंटरों पर टीकाकरण किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक टीका लगाने के लिए योग्य नागरिक को कोरोना का टीका लगाने का है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों कहा था कि अलगे चार माह में राज्य में शतप्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है। उसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए यह मेगा अभियान शुरू किया गया है। एक ही दिन में डेढ़ लाख लोगों को कोरोना टीका लगाने का रिकॉर्ड बन जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा की संत निरंकारी भवन में आज 01 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। आज प्रदेश में डेढ़ लाख कोविड वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 750 कैम्प लगाए गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें