Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश : होटल के पास मिला 13 फुट लंबा अजगर, स्थानीय लोगों और पर्यटकों में हड़कंप

devbhoomi news

ऋषिकेश- चंद्रभागा नदी के पास स्थित एक होटल के किनारे अचानक 13 फुट लंबा अजगर निकलने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों में चीख पुकार मच गई। सभी मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। वहीं इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे और अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया। ये वाक्या शुक्रवार का बताया जा रहा है। होटल में पर्यटक ठहरे हुए थे और वहां आस पास और भी होटल हैं।

बता दें कि होटल में ठहरे पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने अचानक नदी किनारे एक अजगर को देखा। पहले तो अजगर को देखने के लिए लोग उसके करीब पहुंचे और फोटो वीडियो बनाने लगे। अजगर के हिलने डुलने पर लोगों में हड़कंप मच गया और सब डरकर भागने लगे। वहीं सूचना पाकर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची।कड़ी मशक्कत के बाज अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया।

वन कर्मचारियों ने बताया कि अजगर की लंबाई 13 फुट है। संभवत नदी के बहाव के साथ अजगर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचा है। बताया यदि समय रहते अजगर को नहीं पकड़ा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि जांच में पता चला है कि अजगर भूखा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें