AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun NewsPushkar Singh Dhami
उत्तराखंड को केंद्र से मिले 615 करोड़, CM धामी ने कहा: राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि


देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य को सड़कों के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य की 42 सड़कों के लिए केंद्र सरकार ने 615 करोड़ स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सात सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को बहुत कुछ दिया है।
यहां देखें जिले वार विस्तृत जानकारी 06 august, 2021
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऑल वेदर रोड के तहत राज्य में कई महत्वपूर्ण काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क के साथ रेल क्षेत्र में भी बड़ा काम हुआ है। 125 किलोमीटर रेलवे लाइन का काम प्रगति पर है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।