AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : यशपाल आर्य ने दिया ऐसा बयान, भाजपा-कांग्रेस सब हैरान!

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी: 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का एक बड़ा बयान सामने आया है। यशपाल आर्य अभी यह नहीं समझ पा रहे हैं की संगठन कांग्रेस का मजबूत है या भाजपा का? कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के ऐसे बयान सामने आना कई सवाल खड़े कर गया है।

यशपाल आर्य ने कहा कि 2022 के चुनाव का निर्णय जनता के हाथ में है। क्योंकि जनता जो भी फैसला देती है उस जनादेश का सम्मान करना हमारा फर्ज है। लेकिनए अभी यह कहना बिल्कुल जल्दबाजी होगी या यूं कहें कि अभी कुछ कहना ठीक नहीं होगा कि मजबूत कौन है, कांग्रेस मजबूत है या भाजपा।

क्योंकि चुनाव जीतने के लिए संगठन का मजबूत होना बहुत जरूरी है और 2022 में होने वाला चुनाव बहुत कुछ साबित करने वाला है। यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस ने 5 अध्यक्ष नामित किए हैं, हो सकता है कि कांग्रेस इससे अपने आप को काफी मजबूत करना चाहती हो। लेकिन, अंततः जीत बीजेपी की ही होगी, लेकिन अभी संगठन किसका कितना मजबूत है। यह भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें