Highlight

उत्तराखंड : 7 महीने पहले हुई लव मैरिज का दर्दनाक अतं, पति ने खाया जहर, पत्नी फंदे से लटकी मिली

devbhoomi news

सितारगंज : शक्तिफार्म इलाके के ग्राम सुरेंद्र नगर में नव दंपती की संदिग्ध मौत से पुलिस प्रशासन और इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें कि एक नवविवाहिता का शव आज बुधवार को गांव के तालाब के पास पेड़ से लटका मिला जिससे इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। हैरान कर देने वाली बात ये है कि इसी मृतक महिला के पति की एक दिन पहले ही विषैला पदार्थ खाकर मौत हुई है। जानकारी मिली है कि दोनों की शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र नगर गांव के तालाब के पास आज बुधवार सुबह पेड़ से फंदे पर एक नवविवाहिता का शव लटका मिला। सूचना पर तहसीलदार यूसुफ अली और कोतवाल सितारगंज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मौत के पीछे कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन जानकारी मिली है कि इसी महिला के पति की भी एक दिन पहले ही मौत हो गई थी। पुलिस फिलहाल दोनों की मौत को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बैकुंठपुर निवासी विपलुप मंडल (25) और दीपा मंडल ने करीब सात माह पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों ग्राम सुरेंद्रनगर में किराये का कमरा लेकर रहते थे। मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दंपति की मौत हो गई है।पति की कमरे में जहर खाने से मौत हो गई थी। जबकि पत्नी गांव के तालाब के पास एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस पर तहसीलदार यूसुफ अली और कोतवाल प्रकाश सिंह दानू मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का अभी पता नही चल पाया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें