HighlightNainital News

खुद को राष्ट्रीय पार्टी का नेता बताकर पुलिस की गाड़ी हटाने के लिए बजाने लगा हूटर, फिर हुई बड़ी कार्रवाई

नैनीताल में हाल ही में हिमाचल औऱ दिल्ली के सैलानियों ने पुलिस से अभद्रता की जिसके बाद पुलिस ने उन पर मुकदमा दर्ज किया तो वहीं इसके बाद जागेश्वर धाम से सांसद द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया जिसके बाद उन पर भी मुकदमा हुआ। वहीं ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि पर्यटकों की उत्तराखंड की पुलिस से बदतमीजी और अभद्रता के लगातार मामले सामने आ रहे हैं लेकिन पुलिस भी उनको बख्श नहीं रही है।

ऐसा ही एक ताजा मामला रामनगर से सामने आया है। बता दें कि नैनीताल के रामनगर में दिल्ली का खुद को एक राष्ट्रीय पार्टी का नेता बताना वाला व्यक्ति अपनी शीशों पर काली फिल्में चढ़ी दिल्ली नंबर की कार से आगे चल रही पुलिस की गाड़ी को सामने से हटाने के लिए हूटर बजाने लगा। इस पर पुलिस ने उसकी गाड़ी की काली फिल्म उतार कर चालान काटा और हूटर भी निकलवा दिया।

हुआ यह कि दिल्ली के राष्ट्रीय पार्टी के नेता ने रामनगर से गुजरते हुए अपनी गाड़ी का हूटर बजाया और आगे चल रही रामनगर पुलिस की गाड़ी को आगे से हटने के लिए कहा। गाड़ी में बैठे यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने जब नेता जी से पूछा कि गाड़ी में काली फिल्म और हूटर किसकी अनुमति से लगा है तो वह नेतागिरी दिखाने लगा और खुद को यूपी की सीमा के नादेई जसपुर का रहने वाला सरपंच गौरव चौधरी बताने लगा। इस पर पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और गाड़ी का 1500 रुपये का चालान कर दिया। साथ ही गाड़ी में लगे हूटर को भी निकलवा दिया। इस पर वह मुंह ताकता रह गया। नेता जी दिल्ली नंबर गाड़ी में सवार थे और यूपी में कही के सरपंच बता रहे थे.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें