Big NewsNainital News

हल्द्वानी : इस्तीफा देने के बाद भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष का खुलासा, पार्टी के कई चेहरों पर लगाए गंभीर आरोप

BJP BREAKING FROM HALDWANI

हल्द्वानी- इस्तीफा देने के बाद भाजपा हल्द्वानी उत्तरी मंडल अध्यक्ष नवीन पंत ने बड़ा खुलासा किया है और पार्टी के कई बड़े चेहरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसका खुलासा करने के लिए उत्तरी मंडल अध्यक्ष ने पीसी की और मीडिया के सामने पार्टी के नेताओं के असली चेहरे का पर्दाफाश किया।

नवीन पंत ने कई बड़े चेहरों पर लगाया गंभीर आरोप

आपको बता दें कि बीते दिनों नवीन पंत कई पदाधिकारियों ने पद से इस्तीफा दिया था और अपना इस्तीऱा जिलाध्यक्ष को भेजा था। वहीं अब पार्टी से इस्तीफा देने की वजह बताते हुए नवीन पंत ने कई गंभीर आरोप मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी के ऊपर लगाए हैं और इन्ही के कारण इस्तीफा देने की वजह बताई है। भाजपा हल्द्वानी उत्तरी मंडल अध्यक्ष नवीन पंत ने पार्टी के कई चेहरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनको कार्यकर्ता नहीं कर्मचारी बनाकर छोड़ा है। आऱोप लगाते हुए नवीन पंत ने कहा कि जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को संगठन की चिंता नहीं है वो खुद विधानसभा चुनाव में व्यस्त है।

जिला महामंत्रीपर चाय पर चर्चा के नाम पर करते हैं अभद्रता -महिला मोर्चा अध्यक्ष

नवीन पंत ने कहा कि जिलाध्यक्ष ने उनकी बातों का संज्ञान नहीं लिया। कहा कि जिला महामंत्री खुद को जिला अध्यक्ष समझते हैं। नवीन पतं ने मेयर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो मंडल में गुपचुप बैठक करते हैं। इसी के साथ  महिला मोर्चा अध्यक्ष दीप्ति चुफाल ने भी कई आरोप पार्टी के बड़े चेहरों पर लगाया है। कहा कि जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी पर चाय पर चर्चा के नाम पर अभद्रता करने का काम करते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें