नैनीताल : बिंदुखत्ता क्षेत्र अंतर्गत खुरपियाखत्ता में एक विशालकाय अजगर दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोग सांप को देख हैरान रह गए क्योंकि शायद ही लोगों ने पहले इतना लंबा अजगर देखा होगा। बता दें कि सांप की लंबाई लगभग 15 फीट थी। लंबा अजगर की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे के करीबन खुरियाखत्ता के एक आवासीय परिसर के पास एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। जिसको देख गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिली है कि विशालकाय अजगर स्थानीय निवासी हीरा सिंह मेहरा के घर के पास था। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल वन विभाग गौला रेंज को दी।
सूचना मिलने पर वन आरक्षी पान सिंह मेहता तथ वन कर्मी हरीश शर्मा मौके पर पहुंच गये। काफी मशक्कत के बाद इस सांप का रेस्क्यू किया गया और वन विभाग के कार्मिक इसे अपने साथ ले गये। जानकारी मिली है कि अजगर की लंबाई करीबन 15 फीट थी। ये अजगर खास प्रजाति का है। बताया कि ये अजगर अब तक कई छोटे जानवरों को अपना शिकार बना सकता है। आज तक विश्व में सबसे लंबे अजगर की लंबाई 26 फुट नापी गई है। और जो अजगर बिंदुखत्ता क्षेत्र में मिला उसकी लंबाई 15 बताई गई है तो अंदाजा लगाया जा सकता है ये अजगर कितना लंबा और खतरनाक है।