HighlightUttarakhand Chamoli News

चमोली में बंदरों का उत्पात, राहगीरों को काटा, वन विभाग से शिकायत

चमोली में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिनों बंदरों ने अपर चमोली में दो महिलाओं पर हमला कर जख्मी कर दिया था। अपर चमोली की ही बात नहीं है बल्कि समूचे जनपद के हर क्षेत्रों में बंदरों के आंतक से स्थानीय लोग खौफ के साए में जीने को मजबूर है। बंदरों के उत्पात से लगातार लोगों की कृषि भूमि बंजर भी होती जा रही है।

आज चमोली के स्थानीय लोगों ने वन विभाग से बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है। बता दें की अपर चमोलीं के लोग इन दिनों बंदरों के आतंक से काफी परेशान हैं। लोगों का घर से निकलना तक मुहाल हो रखा है। लोगों को डर है कि ना जाने कब बंदर उन पर अटैक कर दो। उत्पाती बंदर अक्सर राहगीरों पर हमला कर उन्हें काटकर घायल कर रहे हैं।

लोगों की मांग पर बदरीनाथ वन प्रभाग के रैंजर आर एस बिष्ट का कहना है कि 30 जुलाई को बंदरों ने दो महिलाओं को घायल किया है। स्थानय लोंगों की सूचना पर पिजरें लगाए गए हैं। जल्द ही बंदरों को पकड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें