Big NewsUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

GANGRAPE

उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरु कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मामला रुद्रपुर के आवास विकास निवासी युवक पर दोस्त के साथ मिलकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। युवती ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक युवती ने बताया कि वह आवास विकास निवासी वंशक मकीजा से परिचित है। 31 जुलाई को वंशज मकीजा ने उसे अपने घर पर बुलाया। जब शाम को वह उसके घर पहुंची तो वशंज के साथ उसका एक अन्य दोस्त भी था। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसे कुछ खाने को दिया। जिसे खाकर वह बेहोश हो गई। इस दौरान वंशज मकीजा और उसके दोस्त ने उससे दुष्कर्म किया।

होश में आने पर जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने वंशज मकीजा और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल कराने के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपित युवकों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें