AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड : मौसम की मार, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क

Alert of heavy rain in these districts

देहरादून: मौसम की मार जारी है। आज भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि रविवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश कम हुई, लेकिन आज सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं। कुछ जगहों पर बारिश भी शुरू हो गई है।

मौसम विभाग ने गढ़वाल क्षेत्र के चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी जिलों के अलावा कुमाऊं क्षेत्र के कई स्थानों पर अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

वहीं, राजधानी देहरादून में आसपास के इलाकों में भी अगले चौबीस घंटे में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार बारिश के चलते कई ग्रामीण मार्ग अब भी बंद हैं।

मार्ग बंद होने से लोगों का मुख्य बाजार और जिला मुख्यालयों से संपर्क कटा हुआ है। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है। लेकिन, बार-बार बारिश होने से इनको खोलने का काम बाधित हो रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें