Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में आज भी कोरोना से राहत, आए इतने मामले, नहीं हुई एक भी मौत

 

देहरादून : उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में  कोरोना के 22 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 45 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 609 रह गई है।

प्रदेश में अब तक 3 लाख 42 हजार 161 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 28 हजार 153 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,362 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं आज 95,874 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। प्रदेश में एकमात्र कन्टेमेंट जोन उत्तरकाशी के बड़कोट में नगर पालिका परिषद वार्ड नम्बर 4 को बनाया गया है।
आज जिलेवार आंकड़े:
अल्मोड़ा 00
बागेश्वर 00
चमोली 00
चम्पावत 01
देहरादून 05
हरिद्वार 02
नैनीताल 01
पौड़ी 02
पिथौरागढ़ 03
रुद्रप्रयाग 04
टिहरी 00
उधमसिंह नगर 0

उत्तरकाशी 04

वहीं प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का एक मामला सामने आया है और किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 06 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 556 मामले सामने आ चुके हैं। 236 ठीक हो चुके हैं। जबकि 124 लोगों की मौत हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें