Uttarkashi News

उत्तरकाशी : नौगांव पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, विकासनगर से ला रहे थे स्मैक

बड़कोट: पहाड़ पर नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है इसी के साथ पहाड़ पर नशाखोरी भी बढ़ रही है जिस पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश भर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उत्तरकाशी पुलिस नशे के अवैध कारोबारियों पर लगातार लगाम कस रही है। इसी अभियान के मध्य नगर नौगांव पुलिस और यमुना वैली एसओजी की टीम को एक नशा तस्कर को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है

चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुंगरा पुल के पास पौंटी तिराहे से 02 तस्करों सुरेन्द्र सिंह रावत और किरण प्रकाश के पास से 28.91 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की और दोनों को गिरफ्तार किया। साथ ही वैगनआर कार को सीज किया।इनके द्वारा विकासनगर से स्मैक लायी जा रही थी, ये स्मैक को मोरी में बेचने जा रहे थे। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध चौकी नौगांव थाना पुरोला पर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। साथ ही अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह रावत पुत्र स्व. गाजीराम सिंह रावत निवासी सोनच्चाण गांव तहसील मोरी, उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष व किरण प्रकाश पुत्र  ईश्वर निवासी किराणु थाना मोरी, उत्तरकाशी, उम्र 31 वर्ष है।

बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रदीप तोमर-थानाध्यक्ष पुरोला, आशोक कुमार-चौकी प्रभारी नौगांव/एसओजी यमुना वैली, कानि अनिल तोमर-चौकी नौगांव, कानि अजय दत्त- एसओजी यमुना वैली, कानि. राजेन्द्र कुमार-चौकी नौगांव हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये पुलिस अधीक्षक ने टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें