Big NewsUttarakhand

बड़ी खबर। पीएम मोदी की फेक फोटो हरीश रावत ने डिलीट की, बीजेपी बोली, करेंगे मुकदमा

Breaking uttarakhand news

 

सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी की फेक फोटो शेयर कर आलोचनाओं का शिकार हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से पीएम मोदी की फोटो डिलीट कर दी है।

 

हरीश रावत ने पीएम नरेंद्र मोदी की एक फेक फोटो अपने सोशल मीडिया हैंड्ल्स से पोस्ट की थी। इस पोस्ट में कई फोटोज थीं जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर भी शामिल थी। इस तस्वीर में पीएम नरेंद्र मोदी मुस्लिम समुदाय के जरिए पहने जाने वाली स्कल कैप पहने हुए नजर आ रहे थे।

 

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस फोटो को फेक बताया। दरअसल हरीश रावत ने पीएम मोदी की जो फोटो शेयर की थी वो 2018 में इंदौर के सैफी मस्जिद के दौरे की थी। पीएम नरेंद्र मोदी बोहरा समुदाय के लोगों से मिलने पहुंचे थे। पीएम के इसी दौरे की एक फोटो को फोटो शॉप कर उन्हे स्कल कैप पहना हुआ दिखाया गया। हरीश रावत के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से इसी फोटो को ट्वीट कर पीएम मोदी को मौलाना बताया गया।

इसके बाद हरीश रावत सोशल मीडिया के यूजर्स के निशाने पर आ गए। कई लोगों ने हरीश रावत को इस फोटो की सच्चाई बताई। यूजर्स ने फेक फोटो शेयर करने पर हरीश रावत को ट्रोल करना शुरु कर दिया।

वहीं इस संबंध में www.khabaruttarakhand.com की तफ्तीश में भी ये फोटो फेक निकली। www.khabaruttarakhand.com पर खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार हरीश रावत ने अब ये फोटो अपनी पोस्ट से डिलीट कर दी है।

हालांकि इस बीच उनकी पोस्ट का स्क्रीन शॉट ले लिया गया था।

Breaking uttarakhand news
हरीश रावत की सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीन शॉट जिसमें से बाद में ये फोटो डिलीट कर दी गई।

वहीं इस पोस्ट पर बीजेपी के नेताओं ने गहरी नाराजगी जताई है। बीजेपी अब इस मसले पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। राष्ट्रीय मीडिया सेल के सदस्य सतीश लखेड़ा ने कहा है कि हरीश रावत ऐसी राजनीति को सत्ता पाने की संजीवनी मानते हैं।

वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा है कि इस मसले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हरीश रावत के खिलाफ बीजेपी अब आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें