AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight
उत्तराखंड : 24 घंटे में कोरोना के 41 मामले, 645 रह गए एक्टिव केस

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 64 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 645 रह गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 42 हजार 023 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 27 हजार 979 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

अब तक प्रदेश में कुल 7,361 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं. आज 91,097 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। प्रदेश में एकमात्र कन्टेमेंट जोन उत्तरकाशी के बड़कोट में नगर पालिका परिषद वार्ड नम्बर 4 को बनाया गया है।
